{"_id":"66f0b5e84ae490bf9a0daf97","slug":"the-accused-of-raping-and-murdering-a-girl-is-on-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-125776-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी रिमांड पर
Mon, 23 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी से एक पूछताछ की उसकी निशानदेही पर बच्ची के कपडे़ भी बरामद किए हैं। उधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
दो दिन पहले छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची से रेप की वारदात हुई थी। घटना में बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो गांव के ही एक युवक राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और एक दिन की कस्टडी रिमांड मांगी।
कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। एसएचओ छछरौली रोहितास सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। आरोपी ने बच्ची के कपड़े भी बरामद कराए हैं। पुलिस आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में आरोपी आपराधिक किस्म का है। पुलिस उसे पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
खतरे में मासूमों की जान, करीबी बने हैवान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तीन दिन में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई। इन दो घटनाओं में पूरे जिले को हैरत में डाल दिया है। दोनों की घटनाओं में करीबी ही शामिल थे। इससे अब मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यमुनानगर जिले के लिए पिछले तीन दिन बड़े ही शर्मसार करने वाले रहे हैं।
पहले बूड़िया क्षेत्र में सात साल की बच्ची को अमरूद देने का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया गया और फिर उसी के कपड़ों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। यह वारदात जिस व्यक्ति ने की बच्ची अक्सर उसे अंकल कहती थी।
इसके बाद छछरौली थानाक्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची को कुत्ते के बच्चे दिलाने का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाला युवक ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इन दोनों ही घटनाओं ने जहां एक ओर मानवता को शर्मसार किया है। वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल पैदा कर दिए है लोगों का कहना है कि अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर खुद ही सावधान रहना होगा साथ ही अपने आस पास भी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।
ये रखें सावधानी
कोई अजनबी बच्चों के साथ खेलने का प्रयास करें तो सतर्क हो जाएं। बच्चों को समझाएं कि किसी से कोई बाहर की वस्तु नहीं लेनी है। बच्चों के साथ माता-पिता अच्छा व्यवहार करें, उनकी जरूरत का ध्यान रखें। बच्चे के बाहर खेलने जाने पर उन पर नजर रखें, ज्यादा देर होने पर देखने जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बच्चियों से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन 25 को
यमुनानगर। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सेक्टर 17 में संजीव वालिया के घर पर बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि जिले में दो बच्चियों से हुई दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं के विरोध में 25 सितंबर सुबह 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे और आरोपियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग करेंगे। मौके पर एडवोकेट रेहाना, सादिक, विपिन बराड़, हरिनारायण शर्मा, संजीव वालिया, नौशाद, इलियास, सम्राट सिंह, रिंकू इस्माइलपुर मौजूद रहे। संवाद