{"_id":"68c5c4d3cb7450f45c0927ee","slug":"the-accused-of-killing-a-youth-was-arrested-after-11-months-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143789-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक की हत्या करने का आरोपी 11 माह बाद काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक की हत्या करने का आरोपी 11 माह बाद काबू
Sun, 14 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी जसबीर उर्फ भादु (30) की हत्या में 11 माह से फरार आरोपी रोबिन वत्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
थाना छप्पर में आठ अक्टूबर 2024 को गांव फरीदपुर निवासी नेहा देवी ने शिकायत दी थी कि आठ अक्टूबर की सुबह उसके घर पर रिया व बाला राम आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने नेहा के पेट पर लात मारी। घायल अवस्था में जब नेहा को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो वहां 20-25 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और नेहा के जेठ जसबीर सिंह उर्फ भादु पर हमला कर दिया।
इसमें जसबीर को गंभीर चोटें आईं और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर्ष सिंह, लवीश, पंकज, शुभम राणा, शुभम उर्फ कल्लू और राजबीर सहित कई आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने फरार चल रहे रोबिन वत्स को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के इशारे पर वारदात में कई गाड़ियां व हथियार इस्तेमाल हुए थे।