फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of firing arrested, others absconding

Yamuna Nagar News: फायरिंग करने का आरोपी दबोचा, अन्य फरार

Sun, 27 Aug 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing arrested, others absconding
टोडरपुर गांव में शाहरुख खान व उसके साथियों पर फायरिंग व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टोडरपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई। अन्य हमलावर फरार हैं। दोनों पक्षों में यह विवाद यूरिया खाद की सप्लाई को लेकर हुआ था।
विज्ञापन

टोडरपुर निवासी शाहरुख अली ने शिकायत में बताया कि वह खेती और प्रापर्टी डीलर का काम करता है। वह 22 अगस्त की रात को अपने चचेरे भाई सादिक, अमीर खान व हुसैन के साथ कार में अंबाला हाईवे की तरफ से आ रहा था। जब वह टीटी प्लाईवुड टोडरपुर के पास पहुंचे तो उनके गांव के ही इरशाद, मौसिम ने उनकी कार रुकवाई।
विज्ञापन

जैसे ही वह कार से उतरे तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। इतने में आरोपियों के अन्य साथी गांव के ही आदिल उर्फ वासिद, ईनाम, हारुण, नौशाद, रियासत व शादीपुर निवासी आशिक अली, साउद ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पर उसका चचेरा भाई रूफल भी आ गया। आरोपियों ने उसे भी पीटा। उसकी भी कार में तोड़फोड़ दी। आरोप था कि इरशाद ने उस पर गोली चलाई थी। गोली उसकी बाजू को छूकर गुजर गई। वह किसी तरह से जान बचाकर फैक्ट्री में घुस गया। हमलावर वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed