{"_id":"677ad2ee9d116d8e9504acf5","slug":"the-accused-of-fetal-sex-determination-is-on-two-day-police-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-131027-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Mon, 06 Jan 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जितेंद्र व सेमुअल जेम्स पर कलानौर चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को रविवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-45 निवासी सेमुअल जेम्स को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं कुरुक्षेत्र के बीर आमीन निवासी जितेंद्र का पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
इस पूरे प्रकरण में पांच लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया गया है। इन पर पीएनडीटी एक्ट 1994, नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता 2023 की कुल 14 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सेमुअल जेम्स व जितेंद्र के अलावा सुषमा, सतीश व सीमा को नामजद किया गया है।
सुषमा कुरुक्षेत्र स्थित सरस्वती मिशन अस्पताल में स्टाफ नर्स व सतीश इसी अस्पताल में ओटीए है। वहीं सीमा उत्तर प्रदेश की दलाल है। सीमा ही यूपी की सीमा में जितेंद्र व सेमुअल से मिली थी जो उन्हें भ्रूण लिंग जांच करने वाले के पास लेकर गई थी। इनके अलावा उनके साथ कार में मौजूद एक महिला एवं पुरुष और भ्रूण लिंग जांच करने वाले कथित डॉक्टर पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जितेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि 70 हजार रुपये में से उसके पास जो 38 हजार रुपये मिले हैं उसमें से 20 हजार रुपये सुषमा व सतीश को दिए जाने थे। वहीं जिस अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच की गई थी, उसे भी पुलिस को बरामद करना है। साथ ही 11 हजार रुपये उत्तर प्रदेश की दलाल सीमा को भी दिए गए थे।
सीमा ने ही डिकोय को अल्ट्रासाउंड कराने वाले से मिलवाया था। मामले की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि जितेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे निशानदेही कराई जानी है। इसके अलावा आरोपियों के ठिकाने तक भी पहुंचना है। वहीं सेमुअल जेम्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।