{"_id":"681fa5ee34fa29773209d918","slug":"the-accused-of-cyber-fraud-was-arrested-from-rajasthan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137515-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साइबर ठगी करने के आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साइबर ठगी करने के आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार
Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिक्षिका से 13 लाख 34 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान के जिला बीकानेर के गांव झझु निवासी चैना राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 15 निवासी मोनिका ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास 12 वर्षीय बेटी है। जिसके लिए वह फेसबुक व इंस्टा पर ड्रेस देख रही थी। 20 नवंबर को फेसबुक आईडी पर लूसियन इमरी लेन के नाम से लिंक आया जिसमें एक विज्ञापन आया था। जब इसे खोला तो सीधे टेलीग्राम आईडी पर जुड़ गई और मैसेज आने लगे।
मैसेज में बताया गया कि यह ग्रुप बच्चों की ऑडिशन करता है जो बच्चा सिलेक्ट होता है उसे 500 रुपये प्रति फोटो दिया जाता है। फिर कॉल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि यदि उनके साथ काम करना चाहते हो तो 30 हजार रुपये वेतन मिलेगा। जिसके बाद एक लिंक भेजा गया। जिसे लाइक किया तो कमीशन भेजने के लिए खाता नंबर मांगा गया।
विज्ञापन
उन्हें अपने भाई का फोन पे नंबर दे दिया। उस पर कमीशन के 150 रुपये आए। इसके बाद कहा गया कि यदि दो हजार रुपये स्लाट खरीदोगे तो अधिक रुपये मिलेंगे। उन्हें दो हजार रुपये भेजे। टाॅस्क दिया गया। यह टास्क पूरा करने के बाद 2800 रुपये भेजे गए। इसके बाद लालच बढ़ गया। शुरुआत में कुछ रुपये जमा किए। जिसके लाभ के साथ रुपये साइट पर दिखने लगे।
जब इन रुपयों काे निकालने लगी तो वह नहीं निकले। ठगों ने उन्हें कुछ रुपये बतौर कमीशन जमा कराने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग कर लगभग 13 लाख 34 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद और रुपये जमा कराने के लिए कहा तो शक हुआ था। 18 दिसंबर 2024 को यह मामला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी को काबू किया।