फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of cheating of lakhs is on remand

Yamuna Nagar News: लाखों की ठगी करने का आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating of lakhs is on remand
यमुनानगर। ब्राजील भेजने के नाम पर दो युवकों से 18 लाख की ठगी करने के आरोपी जम्मू कालोनी निवासी मनोज कुमार को रादौर पुलिस ने प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी वर्ष 2024 में सोनीपत में दर्ज ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसे सोनीपत जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया। मंगलवार को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने ठगी की रकम रिकवर की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत अनुसार बापौली निवासी अरुण व बुबका निवासी अंकुश विदेश जाना चाहते थे। उनकी एक जानकार ने उनकी मुलाकात जम्मू कॉलोनी निवासी मनोज व गौरव से कराई थी। यह दोनों आरोपी लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह उन्हें ब्राजील भिजवा देंगे। वह पहले भी कई जानकारों को ब्राजील व अन्य काफी देशों में सैटल करवाया हुआ है। इसके लिए उन्होंने 17 लाख रुपये मांगे। दो लाख रुपये फाइल तैयार कराने के लिए मांगे गए। आरोपियों की बातों में आकर अंकुश व अरूण ब्राजील जाने को तैयार हो गए। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग कर 18 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बावजूद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा। जब आरोपियों से बात की तो उन्होंने एक साजिश के तहत 14 अप्रैल 2021 को अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भेज दिया और कहा गया था कि अभी कोरोना चल रहा है। इसलिए सीधी फ्लाइट नहीं मिल रही है। दुबई में दो दिन रुकना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed