फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thakurdwara freed the Manokamna temple from the clutches of the priest

Yamuna Nagar News: ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर को पुजारी के कब्जे से कराया मुक्त

Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara freed the Manokamna temple from the clutches of the priest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी ने मंदिर को पुजारी से कब्जा मुक्त करवा कर अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मंदिर पर ताला लगाया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने सुबह-शाम मंदिर खोलने के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया है। मंदिर की लगभग 13 कनाल 6 मरले जमीन पर पिलर लगाकर तारबंदी की गई है। अब नए पुजारी की तैनाती की जाएगी।
नगरपालिका प्रशासन कर्मचारी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम पूजा अर्चना के लिए मंदिर खोला भी जाएगा। ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर पर काफी लंबे वर्ष से पुजारी श्यामल दास रह रहे थे। मंदिर परिसर के अलावा मंदिर के नाम पर 13 कनाल 6 मरले जमीन भी है। इस जमीन को पुजारी श्यामल दास ही प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर व इसकी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। जमीन बेचने को लेकर पुजारी श्यामल दास द्वारा एक एग्रीमेंट भी किया गया था। इस बीच साढौरा निवासी सोहन लाल को पता लगा कि पुजारी मंदिर की जमीन को किसी को बेचने का प्रयास कर रहा है। इस पर उन्होंने अदालत में याचिका लगाई। वर्ष 2010 से यह मामला व्यासपुर अदालत में चल रहा है। जिसमें कहा गया कि पुजारी यहां पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहा है। अदालत की ओर से डीसी को कमेटी बनाकर मंदिर को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए गए। कमेटी में व्यासपुर एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को डीसी के आदेश पर गठित कमेटी में शामिल अधिकारी बीडीपीओ कार्तिक चौहान, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक व लेखाकार की टीम पुलिस बल के साथ मंदिर पर कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। जब कमेटी यहां पहुंची तो पुजारी भी मंदिर में नहीं मिला। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश की पालना की गई है। मंदिर पर कब्जा लिया गया है। फिलहाल यहां पर ताला लगा दिया गया है। अब यहां पर प्रशासन द्वारा पुजारी की तैनाती की जाएगी।

श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए नगर पालिका के सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। वह सुबह व शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खुलवाएंगे। जब पुजारी की तैनाती हो जाएगी तो मंदिर पूरा दिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed