फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Testing of water of all tubewells started to prevent diarrhea

डायरिया रोकने के लिए सभी ट्यूबवेल के पानी की जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Testing of water of all tubewells started to prevent diarrhea
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल का पानी पीने से बीमार हुए लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 20 से ज्यादा डायरिया के नए केस सामने आए। जबकि करीब डेढ़ सौ लोग पहले से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उपायुक्त की तरफ से अब शहर के तमाम ट्यूबवेल से सप्लाई होने वाले पेयजल के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह बाद भी फर्कपुर क्षेत्र की आधा दर्जन कालोनियों में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए मरीज सामने आने के बाद अब प्रशासन के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति वाले सभी ट्यूबवेल से सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि जांच में पता चल सके कि आखिर डायरिया पर अंकुश क्यों नहीं लग रहा है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए गए होते तो स्थिति इस कदर नहीं बिगड़ती। आरोप है कि पहले शिकायतें करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की ओर से नजर अंदाज किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर डायरिया बढ़ने के बाद अब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अवैध कनेक्शनों को बीमारी का कारण बता रहे हैं। साथ ही इस पर अंकुश लगाने की बात कह रहे हैं। विदित हो कि एक सप्ताह में आधा दर्जन कॉलोनियों में पांच सौ से ज्यादा डायरिया के मरीज सामने आ चुके हैं। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. दीपिका गुप्ता का कहना है कि धीरे-धीरे स्थिति कंट्रोल में आ रही है। पानी के सैंपलों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति को पूरी तरह से काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed