फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tenders issued for new legal colonies, no data on portal

Yamuna Nagar News: नई वैध कॉलोनियों के टेंडर लगे, पोर्टल पर डाटा नहीं

Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Tenders issued for new legal colonies, no data on portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत वर्ष वैध हुईं शहर की 71 कॉलोनियों में करीब 27 कॉलोनियों में 5.78 करोड़ रुपये से गलियों-नालियों के निर्माण के लिए ई-टेंडर भी लग चुके हैं, पर अभी तक कॉलोनियों का डाटा एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ। इस कारण वैध होने के बावजूद लोग उक्त कॉलोनियों में जमीन बेचने-खरीदने से मोहताज हैं।
रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी स्कूल शिक्षामंत्री व निवर्तमान मेयर को पत्र के जरिए समाधान की गुहार भी लगा चुके है, पर इसके बाद भी एनडीसी पोर्टल पर उक्त कॉलोनियों का डाटा नहीं चढ़ पाया है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत अप्रैल-2023 में 35 और अगस्त-2023 में 36 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि अभी तक अवैध होने के कारण इन कॉलोनियों में जो मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं और विकास कार्य नहीं हुए, वह वैध होने की घोषणा के बाद सिरे चढ़ेंगे। इसके विपरीत हालात ये हैं कि अभी तक इन कॉलोनियों में लोग चाहकर भी जमीन खरीद और बेच नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के उप प्रधान मनोज पंजेटा ने बताया कि किसी भी जमीन की रजिस्ट्री के लिए एनडीसी जरूरी है, जो पोर्टल से जारी होता है, लेकिन गत वर्ष वैध हुईं 71 कॉलोनियां अभी तक एनडीसी पोर्टल पर नहीं दर्शाई जा सकी हैं। इससे इन कॉलोनियों में जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो पा रही है।

इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। एनडीसी पोर्टल पर कॉलोनियों का डाटा न होने से न तो यहां की जमीन कोई बेच पा रहा है और न कोई खरीद पा रहा है।ऐसा होने से सरकार को राजस्व मिलता है, जिसका लगातार नुकसान हो रहा है। इस पर एसोसिएशन की ओर से स्कूल शिक्षामंत्री व निवर्तमान मेयर पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
इस संबंध में संबंधित अफसरों से पता करेंगे। अगर इस तरह की दिक्कत आ रही है तो समाधान के निर्देश देंगे। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed