{"_id":"61a52ba81d4e4a08703581ab","slug":"ten-thousand-were-taken-on-loan-for-the-marriage-of-niece-the-miscreants-ran-away-after-robbing-them-in-the-head-yamuna-nagar-news-knl911934103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी की शादी के लिए कर्ज पर लिए थे दस हजार, सिर में डंडा मार बदमाश लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी की शादी के लिए कर्ज पर लिए थे दस हजार, सिर में डंडा मार बदमाश लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर व्यक्ति के सिर में डंडे से हमला कर उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के लिए कर्ज पर 10 हजार रुपये लिए थे। वारदात के समय वह शादी की तैयारी के लिए घर में बैठकर रुपये गिन रहा था। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन के नजदीक रहने वाली माया ने बताया कि उसका पति विजय व बेटा मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसकी एक ननद दिल्ली में रहती है। अगले सप्ताह उसकी ननद की बेटी की शादी है। अगले सप्ताह उन्हें भांजी की शादी में भात लेकर जाना था। वह शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। भांजी की शादी के लिए उसके पति ने 10 हजार रुपये कर्ज पर लिये थे।
रविवार की रात वह घर में बैठकर शादी की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उस समय उसका बेटा घर में नहीं था। जब उसका पति विजय रुपयों को गिन रहा था उसी वक्त बाहर से तीन-चार युवक आए। आते ही उन्होंने उसके पति के सिर में डंडा मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपी उसके पति के पास से 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि वह घायलावस्था में अपने पति को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। जहां उसके पति को उपचार दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।