फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperatures drop, chances of rain

Yamuna Nagar News: तापमान में आई कमी, बारिश की संभावना

Sun, 29 Sep 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दो दिन की जबरदस्त बारिश के बाद जिले के मौसम में भारी अंतर आया है। बारिश के बाद शनिवार को मौसम में नमी और ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह जहां झमाझम बादल बरसे, वहीं देर रात भी बारिश हुई। इस दौरान रात करीब डेढ़ बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़क गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान मौसम में 76 प्रतिशत नमी रही और आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हालांकि बारिश के बाद शनिवार को आसमान साफ रहा, लेकिन हवा चलने से शाम को गुलाबी ठंड का एहसास किया गया। इससे पूरा दिन सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक मौसम सुहाना बना रहेगा। इसके बाद धूप निकलने से पारा चढ़ेगा। जिससे दिन में मौसम सामान्य रहेगा और रात को नमी के कारण मौसम में ठंडक रहेगी। विभाग के अनुसार अभी दो दिन बारिश की परिस्थितियां बन रही है। बारिश से मौसम में और अधिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसके चलते अक्टूबर के शुरुआत सप्ताह में रात को ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार से तापमान में कमी देख रही है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से भारी राहत मिली। इस दौरान मंगलवार व बुधवार को धूप निकलने से दोपहर में गर्मी रही। धूप निकलने से पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन फिर बारिश से इसमें गिरावट आई। बारिश से सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है।



इन स्थानों पर जलभराव से हुई समस्या

बारिश से भले ही मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। शहर की लाजपत नगर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, चांदपुर, गांधीनगर, जोगिंद्र नगर, कैंप, ममीदी, लक्ष्मी नगर, वीनानगर, आदर्श नगर, आईटीआई, ससौली रोड, हरबंसपुरा, विष्णुनगर, कांसापुर, आत्मापुरी, अमरपुरी, मॉडल टाउन, पुराना हमीदा, जमना गली, रेस्ट हाउस रोड, चुना भट्टी, गोल्डनपुरी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की गलियां, चौधरी कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, पातालपुरी, शांति कॉलोनी, गधौली, तेजली, छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, सरस्वतीनगर कॉलोनी सहित तमाम कॉलोनियों में जलभराव गंदगी के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed