फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperatures cross 41 degrees, heatwaves make people miserable

Yamuna Nagar News: पारा 41 डिग्री के पार, लू ने किया बेहाल

Tue, 10 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 41 degrees, heatwaves make people miserable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले का पारा सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी के साथ लू ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। शाम को छह बजे के बाद भी हवा गर्म ही रही। लू से बचने के लिए लोग अपने चेहरों को ढक कर चलते दिखे।
गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। जिले में चार दिन में बिजली की खपत 15.84 लाख यूनिट बढ़ गई है। पांच जून को 55.17 लाख यूनिट की खपत हुई थी तो आठ जून को 71.01 लाख यूनिट की खपत हुई। सोमवार जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह पहले तक ठंडी व तेज हवाएं चलने तो कभी बारिश की वजह से मौसम अनुकूल बना हुआ था। इससे लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

बारिश की वजह से कई दिनों तक लोगों को हल्की ठंडक महसूस होती रही। मई माह बीतने पर भी लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। अब गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि इस बार सोमवार को अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। इससे लोगों का घरों से निकलना ही मुश्किल हो गया। दोपहर एक बजे के बाद धीरे-धीरे सड़कें वीरान होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर केवल चुनिंदा लोग ही दिखे। गर्मी से बचने के लिए नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस व गन्ने की रेहड़ियों की तरफ रूख करने लगे हैं। इसलिए इन रेहड़ियों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह लोग आइसक्रीम का भी सहारा ले रहे हैं। शीतल पेय व आइसक्रीम से लोगों को थोड़ी देर तक तो राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed