फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature reached 41 degrees, heatwaves scorched people

Yamuna Nagar News: तापमान 41 डिग्री पर पहुंचा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, heatwaves scorched people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस साल में जिले का पारा पहली बार 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि वीरवार को सुबह 11 बजे से ही लू ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। शाम को छह बजे के बाद भी हवाएं गर्म ही रही।
लू से बचने के लिए लोग अपने चेहरों को ढक कर चलते दिखे। लू की वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को बादल छाने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक कभी हवाएं चलने तो कभी हल्की बूंदाबांदी की वजह से मौसम अनुकूल बना हुआ था। इससे लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

बारिश की वजह से कई-कई दिन तक लोगों को हल्की ठंडक महसूस होती रही। जिस कारण मई का आधा महीने बीतने पर भी लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। परंतु अब गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि इस बार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान पहली बार 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद धीरे-धीरे सड़कें वीरान होने लगी। सड़कों पर केवल चुनिंदा लोग ही दिखे। गर्मी से बचने के लिए नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस व गन्ने की रेहड़ियों की तरफ रूख करने लगे हैं। इसलिए इन रेहड़ियों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह लोग आइसक्रीम का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद, रिंकू व विनोद ने बताया कि वीरवार को इतनी गर्मी थी कि धूप में चलना भी मुश्किल हो गया। बार-बार ठंडा पानी पीना पड़ा, लेकिन बहुत ज्यादा प्यास लगती रही। लू की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। बाइक सवारों का कहीं आना जाना मुश्किल हो गया है। वहीं जो लोग कार व चारपहिया वाहनों में चल रहे हैं, उन्हें भी एसी चलाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed