फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature decreased due to the effect of western disturbance

Yamuna Nagar News: पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से कम हुआ तापमान

Sun, 15 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased due to the effect of western disturbance
जगाधरी। मार्च की शुरुआत से ही हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है पर महीने का तीसरा सप्ताह ठंड का एहसास करवाएगा। चूंकि इस सप्ताह तापमान में एक दो नहीं बल्कि दस डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिम विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बताया जा रहा है। वहीं, रविवार को बूंदाबांदी और वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में सुबह व रात को सर्दी रहेगी। मौसम का यह मिजाज शुक्रवार तक देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी रही। दिन की शुरुआत ठंड के साथ हुई। सुबह हल्की ठंड रही और धूप देरी से निकली। धूप हल्की होने के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई। वहीं, इस दौरान 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने ठंडक कम नहीं होने दी। दोपहर एक बजे तक धूप हल्की रही और इसके बाद तेज हुई तो इसका असर देखने को मिला। शनिवार को इस सप्ताह का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर मौसम पर देखने केा मिल रहा है। इससे यह परिवर्तन इस पूरे सप्ताह देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम 23.5 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 14 डिग्री, मंगलवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 16 डिग्री, बुधवार को 27 और 16 डिग्री, वीरवार को 22 और 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार इस माह का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed