फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature decreased after rain, people are troubled by humidity

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद कम हुआ तापमान, उमस से लोग परेशान

Thu, 31 Jul 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased after rain, people are troubled by humidity
जगाधरी। दो दिन बारिश के बाद निकली धूप के कारण हुई उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। इस दौरान सुबह धूप निकली और गर्मी रही। वहीं, सुबह नौ बजे के बाद बादल छाने लगे। परंतु बारिश नहीं हुई। दोपहर तक बादलों व सूरज की आंख मिचौली चलती रही। वहीं, दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल गई। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को धूप व उमस के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। हालांकि तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन तेज धूप के कारण उमस रही। जिस कारण दोपहर में सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दिए। दोपहर में घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को छतरी का सहारा लेना पड़ा। बता दें कि मौसम विभाग ने पूरा सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार वीरवार से शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। तीन दिन बारिश से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तापमान में दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। दिनभर गर्मी के बाद बुधवार की शाम राहत भरी रही। इस दौरान करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। जिसने गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह शुक्रवार को अधिकतम 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान हो सकता है। इसके बाद शनिवार व रविवार को भी मौसम सुहावना रहेगा। दोनों दिन बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, अगले सप्ताह सोमवार व मंगलवार को बारिश की परिस्थितियां बनी हुई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
विज्ञापन



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed