फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tell Sikh history to the younger generation: Baldev

युवा पीढ़ी को बताएं सिख इतिहास : बलदेव

Mon, 10 Jun 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Tell Sikh history to the younger generation: Baldev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सिख गुरुओं सहित अनगिनत सिखों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दे दी। यह इतिहास युवा पीढ़ी तक पहुंचाना होगा, ताकि वे अपने बलिदानियों की गौरवगाथा के बारे में जानें। एसजीपीसी के साबका मीत प्रधान बलदेव सिंह कायमपुर ने गुरुद्वारा डयोढ़ी साहब में आयोजित समागम में यह बात कही।
साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित इस समागम का आयोजन अमृतसर की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार समिति द्वारा इलाके की सिख संगत के सहयोग से किया गया। बलदेव सिंह कायमपुर ने कहा कि सिख इतिहास में गुरु अर्जुन देव जी को शहीदों के सरताज का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव जी ने ही स्वर्ण मंदिर का निर्माण करवाने के अलावा आदि ग्रंथ साहिब यानि श्री गुरु ग्रंथ साहिब को स्थापित किया था। गुरु ग्रंथ साहिब हमें परिश्रम और पुरुषार्थ के साथ देश और धर्म के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने की प्रेरणा देता है। बंदा सिंह बहादुर ने मुगलों के अजेय होने के भ्रम को तोड़ते हुए अपने पराक्रम से छोटे साहिबजादों के बलिदान का बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई हरदेव सिंह ने कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान व्यक्तिगत या परिवार के लिए नहीं था, बल्कि उनका बलिदान देश और धर्म के लिए था। जो संस्कार साहिबजादों को मिले उसी का परिणाम है कि वे अधर्म के सामने नहीं झुके। धर्म और देश के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी। हर युवा और बच्चे को उनकी शहादत से प्रेरणा लेते हुए धर्म व देश की रक्षा करनी होगी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि समागम में श्री दरबार साहिब के हजुरी रागी भाई हरदेव सिंह, ढाडी जत्था भाई रघुबीर सिंह, कविशरी जत्था भाई भगत सिंह तथा कचावाचक भाई मनवीत सिंह व भाई नवजोत सिंह द्वारा गुरुबाणी पर आधारित प्रवचन व कीर्तन किया गया। समागम संपन्न होने पर गुरु का लंगर बांटा गया। दोपहर बाद गुरुद्वारा डयोढ़ी साहिब से नगर कीर्तन की शुरुआत हुई।

नगर कीर्तन बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा पीर बुद्धु शाह पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पार्षद नैब सैनी, सरदार लक्ष्मण सिंह खालसा, मोहन सिंह शेरपुर, इकबाल सिंह भाटिया, रिटायर्ड सचिव जसवंत सिंह, नवतेज सिंह, दिलबाग सिंह मियांपुर, दिलावर हुसैन, रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed