फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tell hospital operators about safety measures in case of fire

Yamuna Nagar News: अस्पताल संचालकों को बताए अग्निकांड में सुरक्षा के उपाय

Tue, 28 May 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Tell hospital operators about safety measures in case of fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। देश में बढ़ती आग लगने की घटनाओं के चलते दमकल विभाग ने जिमखाना क्लब में कार्यक्रम किया। इसमें जिले के विभिन्न अस्पतालों के 40 संचालक व चिकित्सक शामिल रहे। दमकल अफसरों ने अस्पतालों में अनिवार्य अग्नि सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही आग से बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र, उप अग्निशमन अधिकारी विजय कोचर, आईएमए राज्य सचिव डॉ. डीके सोनी, आईएमए जिला अध्यक्ष डॉ. एवीएस रवि व सचिव डॉ. ऋषभ गर्ग ने की। जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र ने राष्ट्रीय भवन निर्माण मानदंडों के बारे में बताया। इन्हें अस्पतालों में लागू करने के लिए भी कहा। कार्यक्रम में अस्पतालों व घरों के लिए अनिवार्य अग्नि सुरक्षा सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में जागरूक किया गया। उप अग्निशमन अधिकारी विजय कोचर ने कहा कि एनओसी के लिए अस्पतालों में न्यूनतम मानदंड पूरे किए जाने चाहिए। इसके बाद आग लगने की मॉक ड्रिल की गई। सदस्यों को आग बुझाने वाले सिलेंडरों का उपयोग करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने स्वयं भी विभिन्न फायर गैजेट्स का उपयोग किया और आग को बुझाया। उप अग्निशमन अधिकारी ने मुद्दे से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के बारे में बताया और आग लगने की घटना के संबंध में उनकी आशंकाओं का भी समाधान किया। मौके पर डॉ. राजकुमार गर्ग, डॉ. विक्रम भारती, डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. सुनीला सोनी, डॉ. नम्रता गोयल, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. अशोक राणा, डॉ. वैनी सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed