फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tejinder Kaur of Yamunanagar won 50 lakh rupees in KBC

यमुनानगर: पीएनबी में मैनेजर रहीं तेजिंद्र कौर ने केबीसी में जीते 50 लाख, घर पहुंचने पर परिजनों ने किया स्वागत

Fri, 29 Sep 2023 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

तेजिंद्र कौर के घर पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुपर संदूक में सभी सही जवाब देने पर अमिताभ बच्चन ने डिनर पर भी आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Tejinder Kaur of Yamunanagar won 50 lakh rupees in KBC
घर पहुंचने पर परिजनों ने किया स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-15 में यमुनानगर शहर के सेक्टर-17 में रहने वाली तेजिंद्र कौर ने 50 लाख रुपये जीते हैं। घर लौटने पर तेजिंद्र कौर का परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। केबीसी का उनका शो वीरवार रात टेलीविजन पर प्रकाशित हुआ था। तेजिंद्र कौर को इस जीत पर शुक्रवार को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा।

विज्ञापन


तेजिंद्र कौर पंजाब नेशनल बैंक जगाधरी शाखा में मैनेजर रह चुकी हैं। दो साल पहले उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले ली थी। उनके पति भी बैंक में नौकरी करते हैं, जबकि बच्चे विदेश में रहते हैं। तेजिंद्र कौर ने बताया कि जब से पहली बार कौन बनेगा करोड़पति शुरू हुआ था, वह तब से इस शो में जाने के लिए प्रयास कर रही थीं। उन्होंने लगातार अपना रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद इस बार उन्हें सफलता मिली और केबीसी की हॉट सीट पर जाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि हॉट सीट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेलना उनके लिए एक अलग ही अनुभव रहा है। उन्हें तो अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि अमिताभ बच्चन से मिलकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजिंदर कौर ने बताया कि केबीसी में पहली बार शुरू हुए सुपर संदूक को जीतने वाली भी वह पहली महिला बनीं। इसमें 90 सेकेंड में 10 सवालों के जवाब देने होते हैं। उसके सभी 10 सवाल ठीक गए। इस उपलब्धि के लिए अमिताभ बच्चन ने उन्हें डिनर पर भी आमंत्रित किया है। इसके लिए जल्द ही उन्हें अमिताभ बच्चन का निमंत्रण मिलेगा।

एक करोड़ के सवाल पर किया क्विट
तेजिंद्र कौर जब 50 लाख रुपये जीत चुकी थीं तो उनके सामने एक करोड़ रुपये का सवाल था। हालांकि उनके पास दो लाइफ लाइन भी थी, परंतु दोनों लाइफ लाइन से उन्हें पक्का जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने खेल से क्विट कर लिया और 50 लाख रुपये की विजेता बनीं। यदि वह गलत जवाब देतीं तो उन्हें केवल तीन लाख 20 हजार रुपये ही मिलते।


बोलीं- अखबार पढ़ते रहने से बहुत जानकारी मिली
उन्होंने बताया कि उन्होंने केबीसी की तैयारी के लिए अखबार के साथ-साथ मैग्जीन बहुत ज्यादा पढ़ा। साथ ही टीवी भी देखा। इससे देश दुनिया की सारी जानकारी रहती है। वहीं जनरल नॉलेज की किताबें भी पढ़ती रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed