फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager snatched Rs 10,000 from girl

Yamuna Nagar News: किशोर ने बच्ची से 10,000 रुपये छीने

Tue, 19 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager snatched Rs 10,000 from girl
यमुनानगर। शहर के कैंप में मोबाइल शोरूम पर आठ साल की बच्ची से 12 वर्ष के किशोर ने 10,000 रुपये छीन लिए। घटना तब हुई जब बच्ची का पिता बेटी को दुकान पर बिठा कर किसी काम से गया था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधे एक किशोर दुकान के अंदर घुस गया। उसने बच्ची का गला दबाकर उससे 10 हजार रुपये छीने और भाग गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से लोगों ने किशोर को दबोच लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने किशोर के माता-पिता को मौके पर बुलाया, बाद में समझा-बुझाकर उन्हें भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed