फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager dies, doctor accused of negligence

Yamuna Nagar News: किशोरी की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies, doctor accused of negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बैंक कॉलोनी में संदिग्ध बुखार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने कांसापुर स्थित निजी क्लीनिक के चिकित्सक पर इलाज के नाम पर कई दिन गुमराह करने का आरोप लगाया। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची की तबीयत बिगड़ती गई। इसके बाद 22 नवंबर को बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मामले में परिजनों ने वीरवार को जिला सचिवालय पहुंचकर रोष जताया। साथ ही चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग के लिए एसपी कमलदीप को शिकायत दी। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैंक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने एसपी को दी शिकायत मेें बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अनुष्का को 19 नवंबर को बुखार हुआ था। उसे दवा दिलाने के लिए शाम करीब छह बजे कांसापुर स्थित निजी क्लीनिक ले गए थे। राजेश का आरोप है कि क्लीनिक के चिकित्सक ने बिना किसी जांच के बेटी को भर्ती कर लिया और ग्लूकोज की बोतल व इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। ऐसा ही चिकित्सक ने अगले तीन दिन किया। हर बार पूछने पर चिकित्सक ने कहा कि बच्ची की तबीयत में सुधार हो रहा है, पर 22 नवंबर की सुबह अनुष्का की हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगी। परिवार के लोग परेशान होकर अनुष्का को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस पर अनुष्का को चंडीगढ़ पीजीआई ले जा रहे थे, पर रास्ते में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर मुलाना (अंबाला) के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। राजेश ने बताया कि बेटी की मौत के बाद जब कांसापुर स्थित क्लीनिक के चिकित्सक के पास जाकर बेटी की मौत का कारण पूछा तो वह बदतमीजी कर गालियां देने लगा। बाद में एक अन्य चिकित्सक के टेस्ट में सामने आया कि बेटी को पीलिया या डेंगू था। राजेश का आरोप है कि क्लीनिक का चिकित्सक बेटी को मामूली बुखार बताकर इलाज करता रहा। अगर वह गुमराह न करता और बेटी को समय रहते सही उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। इसलिए मामले में क्लीनिक के चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इस संबंध में एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed