फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenage girl jumps into Western Yamuna Canal.

Yamuna Nagar News: किशोरी ने पश्चिमी यमुना नहर में लगाई छलांग

Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl jumps into Western Yamuna Canal.
यमुनानगर। गांव गधौली माजरा नजदीक बाडी माजरा की 17 वर्षीय हैप्पी रानी ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे के बाद हैप्पी का शव हमीदा हेड के पास मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव गधौली माजरा निवासी मोतीराम ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी हैप्पी रानी शनिवार को दोपहर में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकली और घर से कुछ दूरी पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर में जाकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी और तुरंत इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार हैप्पी रानी तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी। उसने दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। थाना सदर यमुनानगर एसएचओ कंवलजीत का कहना है कि किशोरी का शव मिल गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed