{"_id":"69fcef7cfa985038a60e93ed","slug":"teenage-girl-dies-after-consuming-poison-in-raipur-colony-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155675-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रायपुर कॉलोनी में जहर खाने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रायपुर कॉलोनी में जहर खाने से किशोरी की मौत
Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका महक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रायपुर कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान महक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। कुछ देर बाद महक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महक के पिता फरीद ने बताया कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया। उन्होंने कहा कि घर में ऐसा कोई विवाद या तनाव भी सामने नहीं आया था, जिससे इस घटना का कारण समझा जा सके। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी रमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
रायपुर कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से जान गंवाने वाली 17 वर्षीय महक आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी। मृतका के पिता फरीद ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।