फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teej Festival, Sakhi Foundation, Mehndi Competition, Dance Competition, Yamunanagar

तीज उत्सव में लोकनृत्य पेश कर जमाया रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teej Festival, Sakhi Foundation, Mehndi Competition, Dance Competition, Yamunanagar
तीज उत्सव कार्यक्रम में नृत्य पेश करती बच्ची। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। सखी फाउंडेशन ने एक रिसोर्ट में तीज हाट उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान झूले, खरीददारी, सेल्फी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तंबोला, खानपान स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा मेहंदी व डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चियों ने तीज से संबंधित लोकगीत व लोकनृत्य पेश कर रंग जमाया। कार्यक्रम में डीसी गिरीश अरोड़ा, मेयर मदन चौहाल व हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव ने बतौर अतिथि शिरकत की।
संस्था की अध्यक्ष मलिक रोजी आनंद ने बताया कि तीज हाट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना और सक्षम बनाना है। महिलाओं ने बुटीक, पार्लर, सिलाई सेंटर, हैंडीक्राफ्ट्स, कुकिंग आदि के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में कार्यरत उन 31 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना योद्धा के तौर पर काम किया। साथ ही 21 उन परिवारों को सलाई मशीनें दी गई, जिनका काम कोरोना की वजह से बंद हो गया था। वहीं 11 महिलाओं को सखी नारी सम्मान पत्र से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन 2006 से 9 राज्यों में कार्य कर रही है। संस्था की ओर से पूरे देश मे 254 सिलाई सेंटर और 52 योग सेंटर चलाए जा रहे हैं। सखी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सक्षम बनाना और उनको सुरक्षा प्रदान करना है। इस दौरान रंजीता मेहता, डीआरडीओ के सीईओ नवीन आहूजा, संस्था की महामंत्री सरयू शर्मा, सचिव सोनल मनचंदा, प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री सीमा गुलाटी, उपाध्यक्ष मोनिका कालरा व पूनम अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मोनिका खापरा, रोसी जरियाल, उमा शर्मा मौजूद रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed