दूसरा ओपन सुपर कप 7-ए फुटबॉल टूर्नामेंट शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के मैदान में होगा। दो दिवसीय यह टूर्नामेंट रविवार को सुबह नौ बजे आरंभ होगा। इसे लेकर आयोजक दल की शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन एसपी मोहित हांडा करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि रमन त्यागी, जिला फुटबॉल संघ प्रधान भारत भूषण जुयाल, जिला फुटबॉल संघ के सीनियर उपप्रधान नरेंद्र चुघ व जिला फुटबॉल संघ सचिव राजेश भारद्वाज होंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा सहित करीब छह प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। सन एक्सपो फुटबॉल क्लब ऑर्गनाइजिंग सचिव पंकज चुघ ने बताया कि इसमें हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश की टीमों से 200 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। पंकज ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए खेलों के प्रति प्रेरित करना है। जिला फुटबॉल संघ प्रधान भारत भूषण जुयाल ने बताया कि सामाजिक तनाव में वृद्धि नशे के प्रभाव में व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति अनेक ऐसे असामाजिक कार्य कर देता है, जिससे कई लोगों तनाव व पीड़ा झेलनी पड़ती है। क्लब प्रधान सुखविंदर सिंह ने बताया कि इसमें जिले की पांच टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चैंपियन टीम को ट्राफी व इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान क्लब सचिव आदित्य कुमार, प्रधान संजीव दत्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित पासी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशु, कोच शुभम, सन्नी सिंह, मयंक जोशी, सुनील कुमार, मोहित द्विवेदी, राजू भाटिया, ओमकार पंडित, तनिष्क चुघ, अनिकेत खन्ना, अनिकेत सोंधी सहित अन्य उपस्थित रहे।