फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers will fill out applications for National Means and Merit Scholarships in schools

Yamuna Nagar News: स्कूलों में शिक्षक भरवाएंगे राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति के आवेदन

Sat, 11 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers will fill out applications for National Means and Merit Scholarships in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। केंद्र सरकार की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम) चलाई जा रही है। इस योजना में सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन परीक्षा से किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। अभी जिले में अपेक्षाकृत काफी कम आवेदन हुए हैं, ऐसे में विभाग ने इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। अब शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों के आवेदन करवाएंगे। उन्हेंछात्रवृत्ति योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस योजना के लिए जिले से अभी तक कुल 1,574 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। योजना में आवेदन करने के मामले में यमुनानगर सबसे पीछे है। प्रदेश में अंबाला जिले से विद्यार्थियों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए हैं। अंबाला में कुल 3,374 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। एनएमएमएससी योजना के तहत विद्यार्थियों को 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत नौवीं से 12वीं तक हर महीने विद्यार्थियों को एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है।
विज्ञापन


नवंबर में होगी लिखित परीक्षा



योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अभी पांच दिन शेष हैं। विद्यार्थी 15 अक्टूबर तक इसके आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 30 नवंबर को जिलेभर में लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षण के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें विद्याथियों की मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि को जांचने के लिए बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 90 अंक की होगी और हर प्रश्न एक-एक अंक का होगा। सभी प्रश्न के उत्तर देने अनिवार्य रहेंगे। इसी तरह बौद्धिक योग्यता परीक्षण होगा। इसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषयों प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा भी 90 अंकों की होगी। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए 90-90 मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों को प्रति माह एक हजार रुपये की मिलेगी छात्रवृत्ति

जिला गणित विशेषज्ञ कर्मवीर राठी ने बताया कि इस योजना की पात्रता, सभी नियम एवं शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को एक हजार रुपये प्रति माह चार वर्षों छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के लिए होगी। हर कक्षा में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसा से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हरियाणा बोर्ड की ओर से राजकीय विद्यालयों की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। जिले में आवेदन बढ़ाने को लेकर काम किया जा रहा है, अंतिम दिन यह 1,500 से ज्यादा आवेदन करने का लक्ष्य तय किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed