फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers submitted a memorandum in the name of Education Minister to the BEO

Yamuna Nagar News: अध्यापकों ने बीईओ को शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a memorandum in the name of Education Minister to the BEO
बीईओ को ​शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अध्यापक संघ के सदस्य। संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया खंड रादौर इकाई की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। अध्यापकों का नेतृत्व खंड प्रधान संदीप चानना ने किया।

जिला सचिव दिनेश तंवर व पूर्व जिला प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति की आड़ में केंद्र व राज्य सरकार लगातार सार्वजनिक शिक्षा ढांचा सिकोड़ रही है। सरकार मानी गई मांगों को लागू न करके वादाखिलाफी कर रही है। मई में सभी विद्यालयों में प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया था। परंतु जुलाई माह में ये समितियां रद्द करने का पत्र जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की समस्याएं व जरूरतें बड़े विद्यार्थियों से भिन्न प्रकार की होती हैं। इसलिए प्राथमिक विद्यालय को अलग इकाई के रूप में देखना चाहिए। एसएमसी की एक यूनिट बनाने के बहाने करीब पांच हजार सरकारी स्कूलों के मर्जर की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed