फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers sitting on hunger strike raised slogans

Yamuna Nagar News: भूख हड़ताल पर बैठे अध्यापकों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers sitting on hunger strike raised slogans
लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर चल रही अध्यापकों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इसी के साथ भूख हड़ताल को 56 दिन हो गए। इस दौरान भूख हड़ताल का नेतृत्व जिला नूंह के खंड नगीना से राज्य कार्यकारिणी सदस्य शौकत हुसैन ने किया। शौकत हुसैन के साथ अरशद जिला सचिव नूंह, मोहम्मद इकबाल जिला कोषाध्यक्ष, मोहन लाल खंड प्रधान नगीना, अब्दुल करीम अनशन पर बैठे। अध्यापक संघ नेता यशपाल चमरौड़ी, शिक्षक संघर्ष समिति अध्यक्ष आरएस शर्मा ने मालाएं पहना कर अनशन पर बैठाया। हड़ताल के दौरान अध्यापकों के सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शौकत हुसैन ने कहा कि नूंह जिले में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। सरकार ने हमेशा नूंह जिले की उपेक्षा की है। केवल इसी जिले में एनजीओ के शिक्षक कार्य कर रहे हैं। अनुबंधित, कौशल रोजगार निगम एवं एनजीओ के शिक्षकों को नियमित कर शेष खाली पदों नियमित भर्ती की जाए। मेवात क्षेत्र की विशेष भौगोलिक, राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मेवात कैडर के सभी शिक्षकों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत देना सुनिश्चित किया जाए। स्कूल मर्ज पर रोक लगाकर आबादी के अनुपात से नए स्कूल खोले जाएं। जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने बताया कि नूंह में कन्या स्कूलों के विलय पर रोक लगाई जाए। सरकार की नीतियां शिक्षा के अधिकार के विरूद्ध है। अध्यापक शिक्षा व शिक्षा का अधिकार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती शिक्षक पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की भूख हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed