{"_id":"60e4abd98ebc3ec208284e45","slug":"teachers-raised-problems-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl756096153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने समस्याएं उठाईं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। स्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षक नेता प्रदीप सरीन व निरंजन सिंह के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट से उनके कार्यालय में मिला। इसका उद्देश्य अध्यापकों की समस्याओं से अधिकारी को अवगत करवाना था।
शिक्षक नेता प्रदीप सरीन ने बताया कि एसीपी के केस शीघ्र अति शीघ्र करवाने, बिजली के बकाया बिलों की राशि की डिमांड, पेंडिंग पड़ी एलटीसी, स्वीपर व कुक का बजट, मेडिकल बजट, सीसीएल, सी एंड वी कंफर्मेशन केस, सीसीएल व जीपीएफ इत्यादि समस्याओं पर अधिकारी से चर्चा की गई। शिक्षक नेता महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि अध्यापक अपने स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए काफी प्रयास करते हैं, लेकिन जो विद्यालय मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण में प्रथम आते हैं, उनको इनाम की राशि नहीं मिल पा रही है। इनाम की राशि किसी न किसी कारण से लटक जाती है, जिससे अध्यापकों को आर्थिक व मानसिक परेशानी होती है।
यमुनानगर में मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण का निर्णय देरी से होता है। जिसके कारण 30 फीसदी पूरा करने की शर्त लग जाती है और अध्यापकों को यह राशि मिल नहीं पाती। यमुनानगर में पिछले वर्ष की इनामी राशि स्कूलों को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण की राशि विजेता स्कूलों को मिलनी चाहिए क्योंकि अध्यापक अपनी जेब से खर्च करके स्कूलों को सुंदर बनाते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद जिंदल,अरुण जिंदल, सुनील शर्मा, अनिल कंबोज, महेंद्र सिंह कलेर, जगदीप,रमेश शर्मा, हरिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कश्यप, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, देवराज,निरंजन सिंह,प्रदीप सरीन,रविन्द्र कंबोज इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे।