फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers opposed the CBI investigation

Yamuna Nagar News: अध्यापकों ने सीबीआई जांच का किया विरोध

Wed, 24 Jul 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers opposed the CBI investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला व खंड कार्यकारिणी की बैठक नेहरू पार्क में हुई। बैठक में मिड-डे मील प्रभारियों के खिलाफ सीबीआई की दर्ज एफआईआर का विरोध किया गया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य संगठन सचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि अध्यापकों ने किसी भी प्रकार का कोई गबन नहीं किया है। वह सभी बच्चे विद्यालय पर उपस्थित होते थे और मिड डे मील का राशन उन्हें दिया जाता था। जब सरकार द्वारा उनका दाखिला एमआईएस पोर्टल पर किया गया, उसके बाद अध्यापकों ने अपनी जेब से काफी समय तक उन्हें मिड डे मील दिया। सरकार एमआईएस पोर्टल पर दाखिल बच्चों के मिड-डे मील का भुगतान करती थी।
विज्ञापन

2014 से पहले विद्यालयों में ऑफलाइन दाखिला होता था, उस समय आरटीई के तहत हर बच्चे को दाखिला देना अनिवार्य था। परंतु इसके बाद एमआईएस पोर्टल से जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं था उनका दाखिला नहीं हुआ। सरकार एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए दाखिलों को फर्जी बता कर सीबीआई जांच करवा रही है। जिला प्रधान सुरेंद्र कांबोज में कहा कि वर्तमान में भी सरकार ने बहुत सारे बच्चों का दाखिला ऑफलाइन करवाया गया, लेकिन लाभ उन्हीं बच्चों को दिया जाता है जिनका ऑनलाइन दाखिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव रामस्वरूप बापौली, पूर्व जिला महासचिव रामेश्वर बापा, जिला के वरिष्ठ उपप्रधान बलविंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कांबोज अलाहर, जगाधरी खंड वरिष्ठ उपप्रधान विनोद शर्मा, छछरौली खंड उप प्रधान उमेश सैनी, बिलासपुर खंड से नवीन शर्मा, अभिनव सूद, रादौर खंड प्रधान रोहतास कांबोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed