{"_id":"67f6c4850f5e1fc9d808e044","slug":"teachers-making-parents-aware-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135930-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों को जागरूक कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों को जागरूक कर रहे शिक्षक
Thu, 10 Apr 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय उच्च विद्यालय ससौली में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं ढोल पीटकर मुनादी करवाई जा रही है।
विद्यालय मुखिया सरिता बियाना के नेतृत्व में शिक्षकों ने अमरपुरी, बूटर विहार, कांसापुर के हर घर जाकर नामांकन के लिए प्रचार किया। शिक्षकों ने टीमें बनाकर हाजरस खंड प्रधान जगाधरी से स्कूल प्रभारी रवि अंठाला, खेल शिक्षक संजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षिका स्नेहलता शर्मा, स्कूल प्रभारी परमजीत कौर, परमजीत कौर, विजय, सुमन लता, सरस्वती, सुदेश ने घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे बताया।
उन्होंने लोगों को स्कूल के शिक्षक, कमरों, मिलने वाली सुविधाएं, मिड-डे-मील, किताबें, वर्दी, शिक्षण सामग्री सहित मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे बताया। सरिता बियाना ने बताया कि शिक्षकों के अभियान का लाभ मिल रहा है। लोग सरकारी स्कूलों की सुविधाओं व योजनाओं के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।