फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers' fast continues, sloganeering

Yamuna Nagar News: अध्यापकों का अनशन जारी, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers' fast continues, sloganeering
लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी में चल रही अध्यापकों की भूख हड़ताल 36वें दिन भी जारी रही। इस दौरान अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यापकों की भूख हड़ताल हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के अध्यापक शामिल हैं। रविवार को भूख हड़ताल का नेतृत्व कैथल के खंड गुहला प्रधान रामपाल ने किया। जबकि उनके साथ वीरेंद्र शर्मा, गुरमीत सिरोही, जरनैल सिंह व गुरुदेव सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठे। राज्य सचिव जगपाल सिंह, जिला ऑडिटर गोविंद सिंह भाटिया, सीटू नेता विनोद त्यागी ने माला पहनाकर अध्यापकों को अनशन पर बैठाया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि अध्यापकों की भूख हड़ताल को 36 दिन हो हैं। परंतु सरकार शिक्षा से इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार शिक्षा विरोधी नीतियां लागू कर रही है। नेताओं ने कहा कि चिराग योजना सार्वजनिक शिक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हर बच्चे को शिक्षा देना राज्य का कर्तव्य संविधान के निहित है। केंद्र सरकार व राज्य सरकारों का दायित्व है कि हर बच्चे को बिना भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से शिक्षा का मूल ढांचा नष्ट हो रहा है। सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों से दाखिला व मासिक फीस ली जा रही है। प्रदेश में 50 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की मांग है कि मॉडल संस्कृति स्कूलों में फीस लेनी बंद की जाए, बच्चों को मिले वाली सभी मुफ्त सुविधाएं समय पर दी जाए, 2017 में लगे अध्यापकों को स्थायी जिले आवंटित किए जाए, पीएफआरडीए बिल रद्द करके पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed