फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   teacher ten years imprisonment for rape

दुराचारी शिक्षक को दस साल की कैद

Fri, 06 Jun 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी Updated Fri, 06 Jun 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
teacher ten years imprisonment for rape
नाबालिग छात्रा से दुराचार के दोषी शिक्षक को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायधीश रजनीश बंसल ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। कोर्ट में करीब 10 महीने तक चली सुनवाई के दौरान 17 की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने वीरवार को अपना फैसला सुना दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने सात जुलाई 2013 को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह प्राइवेट स्कूल से 12वीं कर रही थी। वह गांव के जसविंद्र सिंह के पास दो साल से ट्यूशन पढ़ती थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने गांव की 6-7 लड़कियां जाती थी। जसविंद्र उसके अलावा तीन लड़कियों को देर तक ट्यूशन पढ़ाने के लिए रोक लिया करता था। पीड़िता के मुताबिक रात होने पर अक्सर जसविंद्र बाकि लड़कियों को पानी लेने के बाहर भेज देता था और उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन


विरोध करने पर शिक्षक उसे धमकी देता था। पीड़िता के मुताबिक 30 जून 2013 की रात जसविंद्र उनके घर घुस आया। चिल्लाने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी जसविंद्र उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। किसी तरह से वह घर आई और उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर जसविंद्र के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई, तो दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में दुराचार का मामला भी दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो साल से उसका शोषण कर रहा था। सरकारी वकील बीडी सोनी ने बताया कि कोर्ट में करीब 10 महीने चली सुनवाई के दौरान 17 की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने वीरवार को अपना फैसला सुना दिया। न्यायधीश रजनीश बंसल की कोर्ट ने दोषी शिक्षक जसविंद्र को 10 साल कैद व 45 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed