फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   teacher student fir

आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ व जाति सूचक शब्द बोलने पर टीचर व प्रिंसिपल समेत तीन पर केस दर्ज

Tue, 27 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
teacher student fir
जगाधरी की रामनगर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में टीचर द्वारा 8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द बोलने के मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर व प्रिंसिपल समेत तीन लोगों पर केस दर्जकर लिया है। वहीं, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल में हंगामा कर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले मामले में कार्रवाई को लेकर प्रिंसिपल के पक्ष में लोग एसपी से मिले और उन्हें मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। बता दे स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। छात्रा के परिजनों के अनुसार जब उनकी बेटी ने छेड़छाड़ की शिकायत प्रिंसिपल को दी थी तो उन्होंने उसे जाति सूचक शब्द कहे थे और थप्पड़ मारे थे। छुट्टी के बाद परिजन स्कूल पहुंचे। आरोपी टीचर के न मिलने पर परिजनों ने स्कूल में हंगामा करते हुए प्रिंसिपल का सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया था। डीएसपी हेडक्वार्टर रणधीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया था। पुलिस ने अब मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए है।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने यह दी शिकायत
छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी जगाधरी के एक स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल के एक अध्यापक ने उसकी बेटी के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की। उसकी कमीज के बटन खोल छेड़छाड़ की। यह बात उसकी बेटी ने स्कूल प्रिंसिपल को बताई। जिसने आरोपी टीचर पर कोई कार्रवाई किए बिना उसकी बेटी को दो थप्पड़ मारे और कहा कि इस बात को घर पर नहीं बताना। यहीं मिट्टी डाल दो। छुट्टी होने के बाद उसकी बेटी रोती हुई घर पहुंची और सारी बात उन्हें बताई। जब वे प्रिंसिपल से बात पहुंचे तो प्रिंसिपल व उसके पति ने उन्हें जाति सूचक शब्द कहे।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के साथ ही उसके पति विरेंद्र कुमार की आईटीआई है। सोमवार सुबह 11 बजे जब वह स्कूल पहुंची तो उसे मैडम कविता ने बताया कि टीचर ने 8 वीं की छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बारे में उसने छात्रा से बातचीत की और उसके पेरेंटस से मोबाइल पर बातचीत करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उसने लड़की के भाई जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है को घर भेजकर पेरेंटस को बुलाने को कहा। जिसके बाद उसने कहा कि उसके पेरेंटस कल आएंगे। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी हो गई तो वह अपने पति की आईटीआई के दफ्तर में चली गई। करीब 15 मिनट बाद छात्रा के पिता, भाई व दस-15 अन्य लोग उनके ऑफिस में घुसकर गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका सिर पकड़कर दीवार में मारा और उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायत सोमवार को ही आ गई थी। मामले में छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर, प्रिंसिपल व प्रिंसिपल के पति पर केस दर्जकर लिया गया है। उधर, प्रिंसिपल की शिकायत पर छात्रा के पिता, भाई व 10-15 अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- मनोज कुमार, एसएचओ, सिटी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed