फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Teacher should explain easily instead of making the subject burdensome', Yamunanagar

‘विषय बोझिल बनाने की बजाए सुगमता से समझाएं अध्यापक’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
'Teacher should explain easily instead of making the subject burdensome', Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एफडीपी सेल की ओर से फैकल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा की नई तकनीक के बारे में अवगत कराया गया। वक्ताओं ने अध्यापकों को विषय बोझिल बनाने के बजाए सुगमता से समझाने के गुर बताए।
कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व एफडीपी सेल की डॉ. सुरेंद्र कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि कोरोना की वजह से शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इस पर शिक्षकों का दायित्व है कि वे अपने विषय को बोझिल न बनाए। विद्यार्थियों को पूरी रुचि के साथ अपने विषय का अध्ययन करवाएं और विषय की बारीकियों को बिना किसी परेशानी व तनाव के समझाए। कोरोना काल में पढ़ाई के लिए इंटरनेट की उपयोगिता बढ़ी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी व शिक्षक पढ़ाई के लिए इंटरनेट के जरिए वास्तविक रूप से जुड़कर ऑनलाइन विषय सामग्री ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन लेखन एवं सोशल नेटवर्किग साइट की डिमांड बढ़ी है। इन साइट के माध्यम से छात्रों का एक बड़ा वर्ग हमेशा विभिन्न अध्यापकों के संपर्क में बना रहता है, जिससे उनके ज्ञान में इजाफा होता है। आप शिक्षकों से अपनी समस्याओं का साझा भी इन साइट के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में जितने ज्यादा शोध होंगे, पढ़ाई उतनी ही सुगम होगी। संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र में आज सर्वाधिक जोर अगर किसी चीज पर दिया जा रहा है तो वह रिसर्च कार्य हैं। कोरोना काल में शिक्षकों ने पॉवर प्वाइंट की सहायता से दृश्यों के माध्यम से विषयों को समझाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता कौशिक, डॉ. रचना सोनी, डॉ. मीनाक्षी सैनी ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed