फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teacher and student became emotional upon reuniting at the school after 36 years

Yamuna Nagar News: विद्यालय में 36 साल बाद मिले गुरु और शिष्य हुए भावुक

Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher and student became emotional upon reuniting at the school after 36 years
राजकीय विद्यालय गुंदियाना में ​अपने गुरुजनों को सम्मानित करते ​शिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय विद्यालय गुंदियाना में रविवार को गुरु-शिष्य मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। करीब 36 वर्ष बाद पुराने शिक्षक और विद्यार्थी एक बार फिर उसी विद्यालय में एकत्र हुए तो पुरानी यादें ताजा हो गईं और माहौल भावुक हो गया।
समारोह में वर्ष 1983 से 1992 तक विद्यालय में पढ़ने वाले पूर्व विद्यार्थियों ने अपने उन गुरुजनों को सम्मानित किया, जिन्होंने उन्हें कक्षा छठी से दसवीं तक शिक्षा दी थी। 1988 के पासआउट विद्यार्थी मास्टर खेम लाल सैनी ने बताया कि विद्यालय के पूर्व शिक्षक, जो अब करीब 70 से 80 वर्ष की आयु में पहुंच चुके हैं, विशेष रूप से समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन

पुराने विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों की चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद लिया और शॉल, स्मृति चिह्न तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। गुरुजनों ने भी अपने पुराने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा एक मंच पर एकत्र कर पुराने दिनों की यादें ताजा करवाना और इतना सम्मान देना उनके लिए अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने दिनभर एक-दूसरे के साथ समय बिताया और पुरानी स्मृतियों को याद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मवीर पीटीआई, ब्रह्मदत्त शर्मा, सुभाष चंद, कालीरामन, लाभ सिंह, सतीश कुमार सैनी, नरेश सैनी, संजय धीमान, देवेंद्र सिंह, करनैल सिंह, जर्नल सिंह, ज्ञान चंद शाहपुरा, रामपाल सैनी सहित अन्य पूर्व विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

शिक्षकों को किया सम्मानित
समारोह में ओम प्रकाश सैनी, महेंद्र सिंगला, सरदार महेंद्र सिंह, सतीश कुमार शास्त्री, सुनील कुमार शर्मा, राजवीर शर्मा, राज किशन पीटीआई, दयाल चंद, जय भगवान सैनी, महेश शर्मा, सोहन स्वरूप शर्मा, साहब सिंह, जय देव आर्य, हरीश शर्मा, राजिंद्र राणा, नेत राम, रमेश शर्मा जोगी माजरा, योगमाया, संतोष कुमारी, सुषमा, सुमित्रा, वीणा, सुशीला और सरवन खान को सम्मानित किया गया।

राजकीय विद्यालय गुंदियाना में अपने गुरुजनों को सम्मानित करते शिक्षक। स्वयं

राजकीय विद्यालय गुंदियाना में अपने गुरुजनों को सम्मानित करते शिक्षक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed