फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teacher agreed not to fast for two days

Yamuna Nagar News: दो दिन अनशन न करने के लिए माने अध्यापक

Thu, 29 Jun 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher agreed not to fast for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अध्यापकों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के दौरान अनाजमंडी गेट पर भूख हड़ताल न करने के लिए आखिर प्रशासन ने मना ही लिया। काफी मशक्कत के बाद अध्यापक दो दिन के लिए अपना अनशन स्थगित करने के लिए राजी हो गए हैं। दो दिन अनशन स्थगित करने के आश्वासन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
अध्यापकों की यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 23 अप्रैल से अनाजमंडी गेट पर चल रही है। अध्यापकों की इस भूख हड़ताल ने प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ाई हुई थी। प्रशासन रैली के दौरान अनाजमंडी गेट की यह जगह खाली करवाना चाहता था और अध्यापक अनशन उठाने को राजी नहीं थे। इसके लिए अध्यापक संघ को नोटिस दिया गया, जिसका संघ की ओर से जवाब दिया गया था कि वे अनशन नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व जिला प्रशासन के अधिकारियों की तीन दिन से बैठकें चल रही थी। मंगलवार को भी इसे लेकर तीन बार बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। सीटीएम एवं बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मंगलवार देर शामसंघ प्रतिनिधियों को फिर बातचीत के लिए बुलाया। काफी समझाने के बाद अध्यापक संघ ने प्रशासन का अनुरोध स्वीकार कर लिया। राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा, जिला प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि सीटीएम जसपाल सिंह गिल ने संघ प्रतिनिधियों से कहा कि प्रशासन सुरक्षा दृष्टि से अनशन हटवाना चाहता है। संघ ऐसा करने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed