{"_id":"61d1f8538202121be4385e7b","slug":"teach-traffic-rules-to-students-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94795311","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति (एनएसएस) के शिविर के पांचवें दिन रविवार को विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में सड़क सुरक्षा का लेकर स्वयंसेवकों के हर समूह की ओर से प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की रूपरेखा गोदावरी ग्रुप व मार्गदर्शक हरदेवी ने तैयार की। मुख्य वक्ता छछरौली के राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य बलजीत कौर व अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष रजनी गोयल रहीं। बलजीत कौर ने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव में प्रतिदिन सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। लोगों को यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों की पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहन के सभी कागजात समय से पूरा करवाए। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई, वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाएं।
रजनी गोयल ने कहा कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण नियमों का पालन न करना है। हमारी जरा सी लापरवाही स्वयं व दूसरों की जान के लिए खतरा पैदा कर सकती है। मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। रात में वाहन चलाते हुए हमें उच्च बीम लाइट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि सड़क पर हादसे का मुख्य कारण वाहनों की जरूरत से अधिक भीड़ होना है। सड़क पर गाड़ी चलाते हुए संयम का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी सड़क में यू टर्न न ले, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल, ईयरफोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रो. आरती अरोड़ा, मनीषा मोर, अमित कपूर, डॉ. रमेश धारीवाल, करण, अमरपाल, डॉ. ममता मग्गो, डॉ. नीलम व डॉ. अजय रतन मौजूद रहे।