फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teach students self-defense techniques

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सिखाए आत्मरक्षा करने के गुर

Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teach students self-defense techniques
जीएनजी स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी देतीं एएसआई नीलम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की ओर से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने जीएनजी स्कूल यमुनानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी। विद्यार्थियों को आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी करवाया गया।
विज्ञापन

उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस टीम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार या स्पर्श असहज महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपात स्थिति में 112, महिलाओं की सहायता के लिए 1091, बच्चों के लिए 1098, यातायात संबंधी सहायता के लिए 1073 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इससे दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुद भी जागरूक रहें और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed