फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taught traffic rules lesson to students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Fri, 06 Dec 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Taught traffic rules lesson to students
जगाधरी। शिक्षा विभाग पुलिस के साथ मिलकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा सरकारी व निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों के विद्यार्थियों की वीरवार को सड़क सुरक्षा विषय पर दूसरे चरण की खंड स्तरीय परीक्षा पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मेंकरवाई गई। परीक्षा में सरकारी व निजी स्कूलों के साथ कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में स्कूलों के तीसरे से 12 वीं के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी राजीव देसवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर कंवरजीत सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने विद्यार्थियों को परीक्षा की आवश्यकता व महत्व के बारे बताया। परीक्षा में पहले चरण के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण की परीक्षा 12 नवंबर को करवाई गई थी। जिसमें जिले भर से सरकारी व निजी स्कूलों से कुल 191926 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से कुल 90 विद्यार्थियों का चयन खंड स्तर की परीक्षा के लिए किया गया। खंड स्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थी जिलास्तरीय परीक्षा देंगे। जिलास्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थी राज्यस्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक करवाई गई। परीक्षा के लिए स्कूल विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार तीन श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में तीसरी से पांचवीं, दूसरी में छठी से आठवीं और तीसरी क्षेणी में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। जबकि कॉलेज के विद्यार्थियों को चौथी श्रेणी में रखा गया। परीक्षा के लिए यातायात पुलिस के एसआई नरेश कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा का परिणाम दिसंबर के मध्य तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

----------

191926 में से चुने 90 विद्यार्थी


सड़क सुरक्षा परीक्षा की खंड स्तरीय परीक्षा में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान जिलेभर से कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें स्कूलों के 54 और कॉलेज के 36 विद्यार्थी शामिल रहे। प्रत्येक खंड से स्कूलों के नौ विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के लिए किया गया। स्कूलों की तीन श्रेणियों में 18-18 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। जबकि कॉलेज के छह विद्यार्थियों का चयन एक खंड से हुआ। इन विद्यार्थियों का चयन जिले के 191926 विद्यार्थियों में से किया गया है। स्कूल स्तर की परीक्षा में 85966 सरकारी व 105960 निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से कुल 90 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
सड़क सुरक्षा विषय पर शिक्षा विभाग व जिला पुलिस की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा करवाई गई है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। खंड स्तर के उत्तीर्ण विद्यार्थी जिलास्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे।

-संदीप गुप्ता, परीक्षा नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा विभाग।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed