फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taught to make canvas painting with POP, Yamunanagar

पीओपी से कैनवास पेंटिंग बनाना सिखाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Taught to make canvas painting with POP, Yamunanagar
कार्यक्रम के दौरान बनाए गए डिजाइन दिखातीं डीएवी कॉलेज की छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में छात्राओं को पीओपी से कैनवास पेंटिंग बनाना सिखाया गया।
कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन व फैशन डिजाइनिंग विभाग अध्यक्ष डोली लांबा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान पीडिलाइट इंडस्ट्री कीआशा वर्मा ने छात्राओं को वॉल हैंगिंग और डिजाइनिंग चीजें बनानी सिखाई। साथ ही कैनवास पेंटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशा वर्मा ने कहा कि फैशन के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। बशर्ते छात्राओं में क्रिटिविटी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले विभिन्न प्रकार के डिजाइन के बारे में बताया। भविष्य में फैशन और डिजाइन के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि बाजार, उपभोक्ताओं की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ सालों से कैनवस पेंटिंग का दायरा बढ़ रहा है। अब लोग अपने घरों को सजाने के लिए कैनवस पेंटिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैनवस पेंटिंग में पीओपी का इस्तेमाल करना सिखाया। उन्होंने लकड़ी के फ्रेम पर थ्रीडी वर्क करना भी बताया। डोली लांबा ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप में भाग लेने से छात्राएं आत्मनिर्भर बनती हैं। इस दौरान विभाग की प्राध्यापिका मंजीत कौर, सोनिया शर्मा, निधि छाबड़ा, उर्वशी कांबोज सहित अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed