फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tau on remand for two days, minor nephew sent to juvenile home

Yamuna Nagar News: ताऊ दो दिन के रिमांड पर, नाबालिग भतीजे को भेजा बाल सुधार गृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tau on remand for two days, minor nephew sent to juvenile home
विज्ञापन

सरस्वतीनगर के सुनार अमित वर्मा से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी काेतरखाना निवासी सुखविंद्र व उसके 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे को एसटीएफ अंबाला ने सीआईए वन के हवाले कर दिया। शनिवार को सीआईए वन की टीम ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, उसके भतीजे को बाल सुधार गृह भेजा गया।

बता दें कि अंबाला के गांव धीन निवासी अमित वर्मा की सरस्वती नगर में सुनार की दुकान है। 11 सितंबर 2023 को शाम साढ़े पांच बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने किसी गैंग या बदमाश का नाम लिए बिना उससे 30 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसे गोलियां मार जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच करते हुए एसटीएफ अंबाला ने सुखविंद्र व उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया था कि उन्होंने फ्रांस में बैठे आरोपी सुखविंद्र के बेटे गुरलीन व डुलियानी निवासी करण के कहने पर सुनार अमित की रेकी की थी और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया था। वहीं से दोनों ने कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी व न देने पर गोलियां मरवाने की धमकी दी थी। अब पुलिस विदेश में बैठे दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन



डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत का कहना है कि आरोपी सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में विदेश में बैठे उसके बेटों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed