Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tattoos and the use of needles for drugs are causing people to contract hepatitis C.

Yamuna Nagar News: टैटू और नशे की सूई का इस्तेमाल लोगों को बना रहा काला पीलिया का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tattoos and the use of needles for drugs are causing people to contract hepatitis C.
जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शौक में बनवाया गया टैटू, फैशन के लिए कान छिदवाना या नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक ही सुई जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। जिस सुई और उपकरण को लोग मामूली समझकर इस्तेमाल कर लेते हैं, वही हेपेटाइटिस बी और सी यानी काला पीलिया जैसे गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जिले में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले के मुकुंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अब हर महीने औसतन 25 मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या करीब 20 प्रतिमाह थी। पिछले माह कुल 32 मरीज काला पीलिया के सामने आए। वहीं इस साल हेपेटाइटिस बी के 115 और सी के 235 मरीज सामने आ चुके हैैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि संक्रमण फैलने का प्रमुख कारण संक्रमित रक्त और असुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल है। मेलों और सार्वजनिक स्थानों पर टैटू बनाने वाले कई लोग स्वच्छता के मानकों की अनदेखी करते हैं। वे टैटू मशीन को केवल कपड़े से साफ करके दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। यदि मशीन की सुई किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ चुकी है तो दूसरे व्यक्ति में भी संक्रमण पहुंच सकता है। इसी तरह नशे के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल करना संक्रमण फैलने का बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दंत उपचार और कान छिदवाते समय भी बरतें सावधानी
डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि असुरक्षित तरीके से कान छिदवाने और दंत उपचार के दौरान औजारों को सही तरीके से स्टरलाइज नहीं करने से भी संक्रमण का खतरा रहता है। टैटू बनवाते समय नई और सीलबंद सुई का इस्तेमाल सुनिश्चित करें। किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया में उपकरणों की स्वच्छता से समझौता न करें। संक्रमित रक्त चढ़ने से बचाव भी जरूरी है। काला पीलिया के लक्षणों में आंखों और त्वचा का पीला होना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी, पेट दर्द और पेशाब का गहरा रंग शामिल हैं। हेपेटाइटिस सी का उपचार सामान्यतः आठ से 12 सप्ताह में पूरा हो सकता है, जबकि हेपेटाइटिस बी में लंबे समय तक दवा और नियमित निगरानी की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed