फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taranwala's woman sarpanch submitted her resignation to DC

Yamuna Nagar News: तारनवाला की महिला सरपंच ने डीसी को सौंपा त्यागपत्र

Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Taranwala's woman sarpanch submitted her resignation to DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मैं मोनिका देवी सरपंच ग्राम पंचायत तारनवाला गांव के दंबगों की ओर से बार-बार झगड़ों व पुलिस प्रशासन की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पद से त्यागपत्र देती हूं और आपसे प्रार्थना करती हूं कि मुझे इस पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। कुछ इस प्रकार पीड़ा त्याग पत्र के रूप में कागज पर लिखकर मंगलवार को गांव तारनवाला की महिला सरपंच मोनिका डीसी ऑफिस पहुंची।
डीसी की टेबल पर त्याग पत्र रखते ही बोली, डीसी साहब मेरे साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे। अब तो महिला सरपंच भी सुरक्षित नहीं रही। या तो आप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें या फिर मेरा ये त्याग पत्र स्वीकार करें।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने महिला सरपंच को त्यागपत्र वापस देकर ठोस कार्रवाई करने का का आश्वासन दिया है। शिकायत में महिला सरपंच मोनिका व पति संदीप ने बताया कि गांव में मंदिर के पास पंचायती जमीन पर आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। जिस हटाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन हर बार अपनी धौंस जमाते हैं। यहां तक आरोपियों को कई बार बोला गया है कि पंचायती जमीन की निशानदेही कराई जाएगी इसलिए आज यहां से अपना कब्जा हटा लें, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच मोनिका ने बताया कि सोमवार सुबह वह मंदिर जा रही थी। उसे देखकर आरोपी व्यक्ति उसके साथ बदतमीजी करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का मारा और उसका कमीज फाड़ दिया। इस पर वह डर गई और मंदिर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद जब वह मंदिर से बाहर आई तो आरोपी वहीं पर मौजूदा था और उसके ऊपर डंडे से वार कर दिया। डर के मारे वह फिर से मंदिर के अंदर चली गई।

इतने में आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन करके मौके पर बुला लिया। पत्नी ने आते ही मंदिर के अंदर ही नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर दी। सरपंच के पति संदीप ने कहना है दोनों आरोपी एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े हुए हैं। जिसके दम पर दबंग गई करते हैं और दूसरे लोगों को दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed