फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Taking the teenager to a cafe and misbehaving with drugs

किशोरी को कैफे में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Taking the teenager to a cafe and misbehaving with drugs
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग लड़की को कैफे में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करवाने में युवक की मां का भी सहयोग देने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की की नितिन के साथ जान पहचान थी। आरोप है कि 15 फरवरी को आरोपी नितिन ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बुलाया। जब उसकी लड़की आरोपी नितिन पर विश्वास करके उसके पास गई तो आरोपी उसकी बेटी को छोटी पाबनी स्थित रॉयल ग्रीन कैफे पर ले गया। जहां आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अपनी मां मंजू की सहायता से उसकी लड़की के साथ करीब पांच माह तक गलत काम करता रहा। परेशान होकर उसकी लड़की ने उसे इस बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी नितिन व उसकी मां मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed