फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tajewala beat Mukesh XI by three wickets, Yamunanagar

ताजेवाला ने मुकेश इलेवन को तीन विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tajewala beat Mukesh XI by three wickets, Yamunanagar
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। कलसिया क्रिकेट क्लब की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में ताजेवाला ने मुकेश इलेवन को तीन विकेट से हराया।
टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्यातिथि भाजपा नेता सुलेख चंद कश्यप व संजीव सैनी ने की। मुख्यातिथि कश्यप ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का ग्रामीण स्तर पर करवाने से युवाओं में छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। कमेटी के सदस्य आशीष चोपड़ा, लाठर खान, बंटी ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच ताजेवाला व मुकेश इलेवन के बीच हुआ। मुकेश इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताजेवाला टीम ने अंतिम ओवर में तीन विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सुमित पंडित चुने गए। उन्होंने 45 बॉल पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed