{"_id":"663561da0828930ced084464","slug":"tablet-delivery-stuck-without-sim-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118404-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिना सिम कार्ड टैबलेट वितरण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिना सिम कार्ड टैबलेट वितरण अटका
Sat, 04 May 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा निदेशालय ने ई-अधिगम योजना के तहत सरकारी स्कूल में दसवीं से 12वीं के सभी विद्यार्थियों को तीन मई तक टैबलेट देने के आदेश दिए थे। आदेशों के बावजूद 10वीं के एक भी विद्यार्थी को टैबलेट नहीं दिया गया है। चूंकि विभाग के पास टैबलेट तो हैं, लेकिन उसे प्रयोग करने वाली सिम नहीं है। विभाग की ओर से सिम की डिमांड तो भेज दी गई है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक सिम जारी नहीं की गई है। यदि निदेशालय के आदेशानुसार टैबलेट वितरित भी कर दिए जाते हैं, तो बिना सिम के यह डिब्बा होंगे, जिनका विद्यार्थी उपयोग नहीं कर पाएंगे।
वहीं इसके उलट 12वीं के कई विद्यार्थियों के पास टैबलेट और सिम भी हैं। चूंकि यह विद्यार्थी 11वीं से प्रमोट होकर 12वीं में पहुंचे हैं। 11वीं में मिले टैबलेट व सिम का ही यह 12वीं में उपयोग करेंगे। वहीं 11वीं कक्षा के लिए अभी दाखिले नहीं हुए हैं। 10वीं का परिणाम आने के बाद 11वीं में दाखिले होंगे। लेकिन दाखिले से पहले ही 11वीं के सभी विद्यार्थियों के पास टैबलेट हैं, चूंकि विभाग ने परीक्षा के बाद भी 10वीं के विद्यार्थियों से टैबलेट नहीं लिए थे। ताकि दसवीं के बाद विद्यार्थी 11वीं में यही टैबलेट उपयोग करेंगे। लेकिन 10वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इसमें डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है। चूंकि स्कूलों में प्रवेश उत्सव चल रहा है और दाखिले किए जा रहे हैं। ऐसे में विभाग को सिम डिमांड भेजने में भी परेशानी है। हर दिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
-- -- -- -
करीब एक दर्जन स्कूलों में टैबलेट की कमी
जिले के करीब एक दर्जन स्कूल ऐसे हैं, जहां 10वीं के विद्यार्थियों के लिए टैबलेट की कमी है। बता दें कि विभाग ने 12वीं के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए थे। इस साल परीक्षा देने वाले करीब 6500 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है। यह टैबलेट लेकर इस साल दसवीं में आए विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। अभी विभाग के पास 6500 टैबलेट हैं, लेकिन दसवीं में 7000 से ज्यादा विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। ऐसे में अभी 500 टैबलेट कम हो गए हैं। ऐसे में स्कूलों की ओर से टैबलेट की डिमांड भेजी गई है। वहीं इसके अलावा विभाग ने 7000 सिम की डिमांड भेजी है। कंपनी की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जब तक सिम जारी नहीं होगी, टैबलेट किसी काम के नहीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन
12वीं के सभी विद्यार्थियों के पास टैबलेट व सिम हैं। परंतु दसवीं में आए विद्यार्थियों को अभी टैबलेट नहीं दिए गए हैं। चूंकि अभी तक सिम जारी नहीं किए हैं। जिसके लिए डिमांड भेजी गई है। सिम जारी होते ही विद्यार्थियों को टैबलेट दे दिए जाएंगे। वहीं जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी हैं, वहां टैबलेट पहुंचा दिए जाएंगे।
कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।