{"_id":"68867667c67de9956f0ee9b4","slug":"suspected-of-taking-exam-in-place-of-someone-else-investigation-revealed-twins-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141406-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देने का शक, जांच में निकले जुड़वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देने का शक, जांच में निकले जुड़वा
Mon, 28 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। संयुक्त पात्रता परीक्षा के दौरान केंद्र से कुछ अभ्यर्थियों को सीआईए-वन थाने ले जाया गया। परीक्षा के दौरान इन अभ्यर्थियों का दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का शक हुआ था।
चूंकि आयोग के सॉफ्टवेयर ने इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई थी। इस दौरान सात अभ्यर्थियों को थाने ले जाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि अभ्यर्थी जुड़वा भाई-बहन मिले। मामले की गहन जांच के बाद उन्हें भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर कर्मचारियों को शंका हुई थी। चूंकि किसी की परीक्षा दूसरे सत्र में थी और किसी की परीक्षा हो चुकी थी। परंतु उनके एडमिट कार्ड असली और बिल्कुल सही थे। जांच के दौरान पाया कि सभी अभ्यर्थी जुड़वा हैं। जुड़वा होने के कारण जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, जन्मस्थान सभी एक ही है। वहीं, इनकी शक्ल भी एक जैसी है। जिससे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है।