फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surya grahan

सूर्यग्रहण पर अद्भुत नजारा, शहरवासियों देखा रिंग ऑफ फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Surya grahan
यमुनानगर। साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण रविवार को लगा। ग्रहण के कारण सड़कों बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिरों व धार्मिक स्थलों के कपाट बंद रहे। कोरोना महामारी के कारण लोगों ने मोक्ष काल में पूजा और वैदिक अनुष्ठान घर पर रहकर ही किए। जिले में सूर्य ग्रहण की अवधि तीन घंटे 22 मिनट रही। यह सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर यमुनानगर में दिखाई दिया। ग्रहण पश्चिम में राजस्थान, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र होता हुआ यमुनानगर में दिखाई दिया। यहां के बाद सहारनपुर के बेहट, उत्तराखंड के देहरादून, जोशीमठ से होता हुआ पूर्व में समाप्त हो गया।
विज्ञापन

वलयाकार रहा सूर्य ग्रहण
जिले में वलयाकार सूर्य ग्रहण देखा गया। जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। इस दौरान सूर्य की रोशनी कम हो गई। धूप चंद्र के आवरण को पार करके धरती पर पड़ी। धीरे धीरे ग्रहण पूर्ण होता गया और सूर्य का प्रकाश अपोल हो गया। शाम की तरह धूप गायब हो गई।
विज्ञापन

तीस सेकेंड के लिए चंद्रमा ने ढका सूर्य
वलयाकार सूर्य ग्रहण का पूर्ण आकार केवल तीस सेकेंड के लिए रहा। तीस सेकेंड के लिए चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया। इस दौरान सूर्य एक चमकते कंगन की तरह दिखाई दिया। यह नजारा बहुत ही कम लोग देख पाए। इसका जो चरम काल रहा वह तीन से चार सेकेंड रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने उपकरणों से खगोलीय घटना का किया अवलोकन
सीवी रमन विज्ञान क्लब के सदस्यों ने क्लब समन्वयक दर्शन लाल बवेजा के मार्गदर्शन में सूर्यग्रहण देखा। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों पार्थवी, प्राची, रमन ढ़ींगड़ा, यश, नमन, सक्षम आहूजा, रितेश ओबराय, अंशवी ने अपने हाथों से बनाए 15 विभिन्न नवाचारी उपकरणों से दिखाया। कर्नाटका भारत ज्ञान विज्ञान समिति व हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक ने इस कवरेज को देश के कार्यकर्ताओं के साथ लाइव साझा किया।

2031 में दिखाई देगा ऐसा ग्रहण
विशेषज्ञ दर्शन लाल बवेजा ने बताया कि यह वलयाकार ग्रहण कई सालों में एक बार आता है। अब यह खगोलीय घटना 11 साल बाद होगी। 2031 में दोबारा भारत में इसी तरह का ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed