फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surendra Pradhan and Prem Prakash became secretaries.

Yamuna Nagar News: सुरेंद्र प्रधान और प्रेम प्रकाश बने सचिव

Mon, 25 Nov 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Surendra Pradhan and Prem Prakash became secretaries.
नवनियुक्त पदा​धिकारी का स्वागत करते यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
यमुनानगर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन निवर्तमान जिला प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुआ। शुरुआत में जिला सचिव प्रेम प्रकाश व कोषाध्यक्ष ने तीन साल के लेखाजोखा पर रिपोर्ट हाउस के सामने रखी।
विज्ञापन

इसको सर्वसम्मति से पास किया। इसके बाद जिला प्रधान किशोर कुमार ने पूर्व कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव प्रवेक्षक के तौर पर राज्य कमेटी के नेता धर्मवीर जांगड़ा व रविंद्र शर्मा ने ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। नई जिला कार्यकारिणी 2024-27 के लिए चुनी गई। चेयरमैन किशोर कुमार, जिला प्रधान सुरेंद्र, जिला सचिव प्रेम प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश पाल को चुना गया। रिटायर्ड संघ के जिला प्रधान सोमनाथ ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की हरियाणा की वर्तमान सरकार ने दस सालों में कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया है। कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों के अलग-अलग नामों से संगठन बनवाकर उनकी एकता को तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाकर कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया है। जॉब सिक्योरिटी बिल के नाम पर कच्चे कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा किया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 10 सालों में एक भी कर्मचारी पक्का नहीं हुआ है। मौके पर पवन शर्मा, राजेश, विक्रम, नरेंद्र कांबोज, मेवा राम, राजबीर, ईशम सिंह, अशोक वर्मा, रमेश, प्रेमचंद, सुरेंद्र, संजीव कुमार, महेंद्र और सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed