फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Supplies did not arrive even after orders, studies are going on in schools without books

Yamuna Nagar News: आदेशों के बाद भी नहीं आई सप्लाई, स्कूलों में बिना किताब हो रही पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Supplies did not arrive even after orders, studies are going on in schools without books
जगाधरी। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। विभाग की देरी व लचर व्यवस्था के कारण नए सत्र का पहला महीना लगभग बिना किताबों के बितने को है। किताबें न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, शिक्षकों को भी पढ़ाने में दिक्कत हो रही है। हालात ऐसे हैं कि गुरुजी विद्यार्थियों को किताब न होने के कारण गृह कार्य नहीं दे पा रहे हैं। जबकि विभाग ने नया सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। परंतु किताबों के संपादन व छपाई में देरी के कारण यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्विट करके कहा था कि सभी स्कूलों में 15 अप्रैल तक किताबें पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री की घोषणा को एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है, साथ ही सीएम की दी तिथि से एक सप्ताह ज्यादा हो गया है, लेकिन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली है। हालांकि किताबों की सप्लाई शुरू हो गई है, लेकिन जिले में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची है। बता दें कि जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पुस्तकें दी जाती हैं। हर साल पुस्तकें देने में देरी होती है। परंतु इस बार विभाग ने सत्र की शुरुआत से ही विद्यार्थियों को पुस्तकें मुहैया करवाने की योजना बनाई थी। परंतु हर बार की तरह इस बार भी इसमें देरी होने लगी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी 15 अप्रैल तक पुस्तकें उपलब्ध करवाने का दावा किया था। परंतु योजना व दावे धराशायी हो गए हैं। पुस्तकें न आने से विद्यार्थियों को घर में पढ़ने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


करीब 65 हजार के लिए मांगी किताबें

जिला शिक्षा मौलिक विभाग की ओर से पहली से आठवीं तक के करीब 65 हजार विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें मांगी हैं। विभाग की ओर से यह मांग 31 मार्च की एनरोल स्थिति के अनुसार भेजी गई है। जिले में कुल 592 प्राथमिक पाठशालाएं और 324 माध्यमिक विद्यालय हैं। पिछले सत्र में सभी प्राथमिक पाठशालाओं करीब 42000 व माध्यमिक विद्यालयों में 28000 विद्यार्थी थे। जिसमें से करीब सात हजार विद्यार्थी नौवीं कक्षा में चले गए हैं। शेष विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार विभाग की ओर से पुस्तकों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की ओर से पुस्तकें भेजी जानी है। पिछले सप्ताह के अंत तक आने थीं। परंतु सप्लाई में देरी हो रही है। इस सप्ताह के अंत तक पुस्तकों की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद हैं। इसके लिए सभी स्कूलों के मुखियाओं को आदेश दिए गए हैं।

डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह-समन्वयक।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed